Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में अखिल भारतीय पंचायती राज परिषद की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के होटल आशीर्वाद में अखिल भारतीय पंचायती राज्य परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सड़क सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सदस्य रवींद्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर उपस्थित श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार से वंचित कर रही है। पंचायती राज के तहत कुल 29 विषय पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, लेकिन स्थानीय सरकार की निष्क्रियता के कारण पंचायत प्रतिनिधि अपने अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपस्थित लोगों के बीच साझा कीं।

मौके पर जिला परिषद सदस्य पश्चिमी बलवंत सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रघु पाल सिंह, उप मुखिया मनिका अजीत कुमार, मुखिया झमन सिंह, पिंकी देवी, धनलाल उरांव, पूर्व प्रमुख उमेश यादव, सकलदीप यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रमोद राम, सैमूल अंसारी, वीरेंद्र सिंह, गिरधारी उरांव, ज्ञान सिंह, कौशल तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।