Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में अवैध पत्थर उत्खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : जिले के मनिका प्रखंड के बड़काडीह पंचायत वन क्षेत्र से सोमवार की शाम वन विभाग के कर्मियों ने अवैध पत्थर उत्खनन कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर को पकड़ा। वन विभाग के कर्मियों को देख ट्रैक्टर चालक और जेसीबी चालक मौका पाकर भाग गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कुमंडीह से बेंदी तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में वन क्षेत्र से धड़ल्ले से पत्थरों का उत्खनन किया जा रहा था। मनिका रेंजर ठाकुर पासवान ने बताया कि डीएफओ लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुमंडीह रेंज में वन भूमि से अवैध रूप से पत्थरों का उत्खनन किया जा रहा है। इसका उपयोग बेंदी तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में किया जा रहा है।

रेंजर ने बताया कि इस सूचना पर एक छापेमारी दल तैयार कर कुमंडीह वन क्षेत्र में छापेमारी की गयी। इस दौरान एक ट्रैक्टर और जेसीबी को पत्थर उत्खनन करते हुए पकड़ा गया। ट्रैक्टर व जेसीबी समेत दोनों वाहनों के मालिकों पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जायेगा।

Latehar Manika Latest News