Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, लातेहार व मनिका विधानसभा का इन्हें बनाया गया संयोजक

लातेहार : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक बालूमाथ देव इन होटल में जिलाध्यक्ष छोटू राजा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के हेरहंज प्रखंड सचिव पिंटू यादव को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पट्टा पहनाकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल किया गया। नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम के लिए मनिका विधानसभा से संयोजक अजय प्रसाद एवं प्रशांत सिंह जबकि लातेहार विधान सभा के लिए सूरज साह एवं अश्वनी सिंह को संयोजक बनाया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि सिंह, मुकेश पांडे, आशुतोष सिंह चेरो, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता, विजय यादव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूरज शाह, अश्वनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव, रोहित शाहदेव, जिला मंत्री अजय प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी पवन राजा, राजेंद्र प्रसाद, कार्यालय मंत्री यशराज गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, धीरज राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बालूमाथ गंगेश्वर यादव, चंदवा से रिकी वर्मा, बारियातू से संदीप केसरी, अवधेश यादव, मनिका से अंकित राज, अनूप एवं सभी मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Balumath Latehar News Today