Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Sunday, April 28, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा और पांकी में फंदे से झूलकर दो महिलाओं ने की खुदकुशी

पलामू : जिले के सतबरवा और पांकी थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को एमएमसीएच में किया गया। मृतक महिलाओं की पहचान पांकी के लोहरसी निवासी फुलवा देवी और सतबरवा के कुंडेलवा निवासी फूलमती देवी के रूप में की गयी है।

पोस्टमार्टम कराने आये फूलमती के पिता पलामू किला निवासी रबदा फुलवरिया ने ससुर गोपाल सिंह, पति जिला सिंह, ससुर दीपा सिंह, गोतनी आदि पर हत्या का संदेह जताया है। पिछले कुछ समय से सोने की चेन की मांग की जा रही थी और इसके लिए उसकी बेटी के साथ मारपीट भी की जाती थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पांकी के लोहरसी आत्महत्या मामले में मृतक के ससुर ने बताया कि उनके बेटे की शादी 12 साल पहले हुई थी। वह बाहर रहकर शरिया शटरिंग का काम करता है। पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद घर पर किसी को न पाकर फुलवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके दो बच्चे हैं। घटना के समय ससुर काम पर गये थे जबकि सास किसी रिश्तेदार के घर गयी थी। घर की एक छोटी बेटी भी बाहर थी। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।