Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

सतबरवा में श्रीराम जानकी विवाहोत्सव पर महिलाओं ने गाया मंगल गीत

शिल्पा/सतबरवा

पलामू : जिले के सतबरवा महावीर चौक मेन बाजार नवयुवक संघ के द्वारा श्री राम जानकी विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने मंगलगीत गाया। नवयुवक संघ के द्वारा 32वां श्री राम चरित मानस नवाह परायण यज्ञ एवं पाठ और हवन तथा रात्रि में प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतबरवा मुखिया रीना के साथ वधू पक्ष की ओर से लक्ष्मण प्रसाद सोनी ने तथा वर पक्ष की और से अर्जुन प्रसाद ने समधी मिलन की रस्म अदायगी की।

मौके पर जानकी जी के भाई के रूप में संतोष दीवाना, राहुल दीवाना, कुंदन जायसवाल, कमलेश प्रसाद, धीरज सोनी ने भाई का फर्ज अदा किया और अटूट बंधन निभाने के लिए पानी का बिना टूटे धार वाला बहन के हाथों में समर्पित किया।

मौके पर संरक्षक पूर्व सरपंच नंदकिशोर प्रसाद, हरिद्वार प्रसाद, गोपाल दीवाना, चंदन प्रसाद, मनोज सोनी ,सीता सोनी, रिया सोनी, सुधीर गुप्ता, निक्की गुप्ता, सुरेंद्र मिश्रा के अलावा हजारों नर-नारी विवाह के मौके पर गवाह के रूप में मौजूद थे।

भारतीय परंपरा में श्रीराम जानकी आदर्श विवाह माना जाता है : मुखिया रीना

सतबरवा चट्टी पंचायत की मुखिया रीना साहू ने कहा कि भगवान शिव ने मिथिला के राजा जनक को एक दिव्य उपहार धनुष दी थी। राजा जनक ने यह शर्त रखी की वह अपनी बेटी सीता का विवाह इस व्यक्ति से करेंगे जो भगवान शिव के धनुष पिनाक की प्रत्यंचा चढाकर धनुष को तोड देगा, उसी से मैया सीता जी की विवाह होगी। इसके लिए राजा जनक जी ने स्वयंवर का आह्वान किया। एक से बढ़कर एक शूरवीर पहुंचे थे, जो असफल हो गये। तभी गुरुजी के आज्ञा का पालन करते हुए श्री राम जी ने शिव जी की धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाया और धनुष को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से श्री राम और जानकी जी का विवाह हुआ। भारतीय समाज में राम और सीता को आदर्श दंपति का उदाहरण माना जाता है। सीता का जीवन प्रेम, आदर्श और समर्पण के मूल्यों पर आधारित है।

Palamu Satbarwa News Today