Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
लातेहार

लातेहार: चांद का हुआ दीदार, कल से माह-ए-रमजान शुरू

लातेहार : रमजान के पवित्र महीने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में मुस्लिम धर्मावलंबी जुटे हुए हैं। आज रमजान के महीने का चांद नजर आया। रविवार से रोजा शुरू हो जाएगा। यह रोजा पूरे एक माह तक चलेगा। आस्था, निष्ठा और पवित्रता का यह पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है। रमजान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

तरावीह को लेकर खास तैयारी की जा रही है। शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह होगी। इसके अलावा 10 से 15 अन्य जगहों पर भी इसका आयोजन किया जाएगा। इफ्तार और सेहरी को लेकर बाजार में फलों की दुकानें सजने लगी हैं। इस बार रमजान का पूरा महीना भीषण गर्मी में बीतेगा। गर्मी को देखते हुए खान-पान का खास ख्याल रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों की अब खैर नहीं ! सैटेलाइट ट्रैकर का होगा इस्तेमाल, बड़े ऑपरेशन की तैयारी

चौदह से पंद्रह घंटे का निर्जल व्रत बहुत कठिन होता है। लेकिन फिर भी लोगों में खुशी का माहौल है। रमजान का महीना रहमत और बरकत का है। यही कारण है कि मुस्लिम धर्मावलंबी पूरा महीना इबादत में बिताते हैं। पांच वक्ता नमाज के साथ कसरत के जरिए कुरान का पाठ करते हैं।

रमजान के इस महीने को तीन हिस्सों में बांटा गया है। यानी एक से दस दिन तक रहमत का अशरा होता है, ग्यारह से बीस तक बरकत का अशरा होता है, और इक्कीस से तीस तक मगफिरत का अशरा होता है। रमजान में नमाज का बहुत महत्व होता है। यही वजह है कि लोग इबादत के साथ जकात भी निकालते हैं। जकात का अर्थ है जमा पूंजी का दो या ढाई प्रतिशत गरीबों में दान करना।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

लातेहार रमजान शुरू