Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत, कांग्रेस विधायक सरकार से अलग होने को ले कर रहे मंत्रणा, मीडिया से बनाई दूरी

रांची : राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के पक्ष में कांग्रेस विधायकों का वोटिंग राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत दे रहा है। 10 विधायकों के पार्टी के नियम से परे जाकर क्रॉस वोटिंग करने से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व असमंजस में है। इस संबंध में राज्य नेतृत्व से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा विधायक सरकार को झटका देने के मूड में हैं. संख्याबल के लिहाज से दो तिहाई विधायकों का यह समूह नई पार्टी भी बना सकता है। पूरी रणनीति तैयार की जा रही है। विधायकों का समूह एकजुटता बनाए रखने के लिए राज्य से बाहर भी जा सकता है। इस कवायद में लगे विधायकों ने फिलहाल मीडिया से दूरी बना रखी है। वे खुलकर सामने नहीं आना चाहते। उनका कहना है कि अब झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में बने रहने का कोई फायदा नहीं है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

दूसरी ओर, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को तेज राजनीतिक गतिविधियों के बीच नई दिल्ली रवाना हो गए। वे वहां के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर राज्य की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराएंगे। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरान सरकार को झटका लग सकता है। अगर राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले तो सत्ताधारी पार्टी असहज महसूस करेगी। इस दौरान उलटफेर होने की भी संभावना है। कई मौकों पर निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ जाने को तैयार हैं। ऐसे में राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति में भी उनकी भूमिका अहम होगी।