Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू से अपहृत क्रशर संचालक 34 घंटे बाद अपराधियों के चंगुल से रिहा

पलामू : अपराधियों ने करीब 34 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार की देर रात जिला अंतर्गत पांडू के मुसीखाप रोड स्थित क्रशर से संचालक अनिल गुप्ता को मुक्त करा लिया। गढ़वा जिले के भवनाथपुर के परसोडीह गांव के मुख्य मार्ग पर अनिल गुप्ता को अपराधियों ने छोड़ दिया था। रात करीब 11 बजे अपहरणकर्ता अनिल को परसोडीह ले गये।

ज्ञात हो कि क्रशर संचालक अनिल गुप्ता का शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। क्रशर प्लांट से ही अनिल गुप्ता को अपराधी कार में जबरदस्ती ले गए। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया था।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस घटना के बाद से अपहृत क्रशर संचालक अनिल की सकुशल वापसी व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा निगरानी कर रहे थे। इसको लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इसमें हुसैनाबाद, विश्रामपुर व छतरपुर के एसडीपीओ समेत 18 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें :- पलामू में क्रशर संचालक का अपहरण, पुलिस तलाश में जुटी

घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी व क्रशर संचालक को मुक्त कराने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। गढ़वा जिले के चार थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी इस अभियान से जोड़ा गया था। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और बढ़ते दबाव को देख अपराधी दहशत में आ गये। अपराधी क्रशर संचालक को सकुशल भवनाथपुर थाना क्षेत्र के परसोडीह गांव लाकर रिहा कर दिया।

पत्रकारों से बातचीत में पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से अपहृत अनिल गुप्ता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अपराधियों ने फिरौती के रूप में 20 लाख की मांग की थी।