Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
झारखंडरांची

झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष बदलने की मांग

रांची : प्रदेश कांग्रेस से छह साल के निष्कासन की सिफारिस के बाद आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की जगह किसी आदिवासी नेता को प्रदेश की कमान सौंपने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की है।

नेताओं ने एक बार फिर राजकीय अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता कर राजेश ठाकुर पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित जिला कमेटी में महिलाओं और अल्पसंख्यकों को दरकिनार कर दिया गया। इसको लेकर प्रदेश भर में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। कई जगहों पर पुतला दहन किया गया। बवाल बढ़ने पर तीन बार सूची बदली गयी।

आलोक दुबे ने कहा, 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया था। झारखंड में कांग्रेस मजबूती से उभरी थी। वर्तमान अध्यक्ष उसे तार-तार करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर ये सभी जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। पार्टी को हर हाल में आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष मिलना ही चाहिए। इस मौके पर राजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हमारे खून में है। हम किसी भी सूरत में पार्टी को कमजोर नहीं होने देंगे।