Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जंगली जानवर ने किया पांच बकरियों का शिकार, तेंदुए के हमले की आशंका

लातेहार : सदर प्रखंड के बेंदी पंचायत के लेधपा गांव में रविवार देर रात एक जंगली जानवर ने पांच बकरियों को अपना शिकार बना लिया। जंगली जानवरों के हमले से चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक बकरी घायल हो गयी। हालांकि कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। सभी बकरियां लेधपा गांव के विनोद सिंह की हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेंदुए ने ही इन बकरियों को अपना शिकार बनाया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विनोद सिंह ने बताया कि रोज की तरह पूरा परिवार घर के बाहर बाड़े में बकरियों को बांधकर सो रहा था, तभी देर रात बकरियों की आवाज सुनायी दी। जब घर के बाहर आकर देखा तो किसी जंगली जानवर ने उनपर हमला किया था। यह देख मैं भी शोर मचाने लगा तो जंगली जानवर वहां से भाग गया। अंधेरा होने के कारण उस जंगली जानवर की पहचान नहीं कर सका, लेकिन वह तेंदुए जैसा ही दिख रहा था। तेंदुए ने ही बकरियों का शिकार किया है।

उन्होंने बताया कि वह बकरी पालन कर अपनी आजीविका चलाते थे। लेकिन जंगली जानवर ने उनकी पांच बकरियों का शिकार कर लिया। उनके घर में दस सदस्य हैं। ऐसे में उनके सामने विकट स्थिति पैदा हो गयी है। विनोद सिंह ने वन विभाग व प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव लेधपा गांव पहुंचे और विनोद सिंह से मिले। मुखिया ने सरकारी प्रावधानों के अनुसार मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

सूचना मिलने के बाद आजसू नेता श्रवण पासवान भी पीड़ित विनोद सिंह से मिले और संबंधित अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर मुआवजे की मांग की।

लातेहार तेंदुआ न्यूज