Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: कम मुआवजा मिलने से नाराज रैयतों ने जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

लातेहार : फोरलेन सड़क के लिए जिला भू-अर्जन विभाग द्वारा अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा कम मिलने से नाराज रैयतों ने रविवार को डुडंगी कला में बैठक कर विरोध जताया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया गुंजर उरांव ने की।

बैठक में सदर प्रखंड के 10 गांवों के रैयतों ने भाग लिया। रैयतों ने अधिग्रहीत जमीन का कम मुआवजा दिये जाने का कड़ा विरोध किया और आंदोलन की चेतावनी दी। सभी रैयतों ने एक स्वर में कहा कि अगर मुआवजे की राशि नहीं बढ़ाई गयी तो काम नहीं होने दिया जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रैयतों ने आगे कहा कि जिस जमीन का रसीद 2016-17 तक जारी किया गया था, उस जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसलिए उन्हें भी मुआवजा मिलना चाहिए। मंगलवार को बैठक में सभी रैयतों को समाहरणालय बुलाया गया है। जहां इस संबंध में एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा जायेगा।

बैठक में सर्वसम्मति से लातेहार फोर लेन विरोध रैयत संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसका संरक्षक लक्ष्मण यादव को बनाया गया। जबकि गुंजर उरांव को अध्यक्ष, वीरेंद्र प्रसाद को संयोजक, बृज किशोर उरांव, विजय सिंह, दिलीप कुमार, रंजीत यादव, श्याम किशोर डूब, विजय यादव, हरेराम सिंह, आदम अंसारी, जीतेंद्र प्रसाद, प्रमोद यादव को सदस्य बनाया गया है।

उचित मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जायेगा।

बैठक का संचालन वीरेंद्र प्रसाद ने किया। मौके पर राजबलम सिंह, राज गोविंद सिंह, जितेंद्र प्रसाद, मंटु राम, प्रमोद राम, मुुनीराम, नवल प्रसाद, मनोज कुमार भारती, बालमुकुंद राम, सत्यनारायण सिंह, ब्रजकिशोर उरांव, शीलू राम, ईश्वर राम, हीरालाल उरांव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Latehar Latest News Today