Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत

पलामू : जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के लोहड़ा में डालटनगंज-पंडवा मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शिक्षक की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिरसानगर, शाहपुर निवासी अशोक कुमार तुड्डी के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि जिले के राजकीय मध्य विद्यालय, नावा बाजार से छुट्टी के बाद प्रधानाध्यापक अशोक कुमार तुड्डी सोमवार की शाम अपने दोपहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में लोहड़ा गांव के पास पड़वा की ओर जा रही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल मेदिनीनगर लाया गया। जहां कुछ समय बाद ही उनकी मृत्यु हो गयी। अशोक कुमार तुड्डी अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गये हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस उस कार की तलाश कर रही है जो धक्का मारकर भाग गयी।

Palamu Latest News Today