Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

पलामू प्रमंडल में साल के आखिरी दिन सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो पुलिस कर्मी शामिल

यात्री बस और पिकअप वैन की टक्कर में दो की मौत

पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के डालटनगंज गढ़वा रोड पर शनिवार को भिखही मोड़ के पास बस और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि खलासी को गढ़वा अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पिकअप ड्राइवर की पहचान शाहिद खान और खलासी के पहचान चिंटू खान के रूप में हुई। दोनों गढ़वा के रहने वाले बताये जाते हैं।

घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने डाल्टनगंज-गढ़वा रोड को घंटो जाम कर हंगामा किया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

इधर, मामले की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को इस दौरान ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिकअप गढ़वा से डालटेनगंज की ओर आ रही थी। जबकि यात्री बस डालटेनगंज से गढ़वा की ओर जा रही थी। इसी बीच भिखही मोड़ के पास दोनों में भीषण टक्कर हो गयी। बताया जाता है कि टक्कर के बाद बस के ड्राइवर और अन्य स्टाफ बस छोड़कर मौके से फरार हो गये।

गढ़वा: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत

गढ़वा के मझियावं थाना क्षेत्र में बस और बाइक की टक्कर में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गयी। पुलिस जवान की पहचान अशोक राम के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार मृतक अशोक राम बोकारो जिला बल में तैनात था और वह छुट्टी पर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में मझियावं के समीप वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

लातेहार: चेसिस वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

लातेहार : शनिवार की शाम चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर कठपुलिया के समीप एक चेसिस वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि घटना के बाद चेचिस चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान बालूमाथ निवासी इंद्रदेव राम के रूप में हुई है। मृतक इंद्रदेव राम सैट का जवान था और चेतर पिकेट में पदस्थापित था। बताया जाता है कि वह चेतर पिकेट पर योगदान देने जा रहा था। इसी दौरान कठपुलिया के पास एक चेचिस वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची चंदवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों कको भी दे दी है।