Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

पलामू : पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ के तेतराई नहर के समीप सोमवार भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी जिसमें बाइक सवार एक भाई की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित जाइलो वाहन ने बाइक सवार दोनों भईयों को अपनी चपेट में लिया। घटना के बाद परिजन एवं स्थानीय लोग मुख्य मार्ग को कर्पूरी चौक के समीप जाम कर धरना दे रहे हैं। 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े हैं।

मृतक की पहचान पांकी के भुइयां कुरहा गांव निवासी विनोद सिंह के रूप में की गयी है वहीं उनके सगे भाई रामा सिंह भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एमएमसीएच भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने समाजसेवी विनोद सिंह के मौत होने की पुष्टि कर दी, वही बेहतर इलाज हेतु रामा सिंह को रांची रिम्स रेफर किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों के द्वारा अनियंत्रित जाइलो वाहन की पहचान भी की जा चुकी है। वहीं लोगों ने बताया कि दोनों सगे भाई मोटरसाइकिल से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पांकी के कर्पूरी ठाकुर चौक के समीप पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ को जाम कर दिया, वहीं मृतक के आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजे एवं सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं।

मामले की जानकारी होने के बाद पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद समेत प्रखंड के अन्य प्रतिनिधि भी धरना स्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं पांकी थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मृतक के परिजनों समेत आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के सगे भाई बुद्ध नारायण सिंह ने बताया कि अनियंत्रित जाइलो वाहन के धक्के से उनके सगे भाई की मौत हो गयी। वहीं एक भाई जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब दोषी पर कार्रवाई एवं 25 लख रुपये मुआवजे एवं सरकारी नौकरी की मांग की है।

Palamu Accident News Today