Breaking :
||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

पलामू : पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर गांव की दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है।

बताया जाता है कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी रमेश सिंह की बेटी लवली कुमारी (12) और आरुषि कुमारी (9) रविवार की देर शाम खुखड़ी चुनने जंगल गयी थी। इसी क्रम में दोनों तालाब में नहाने लगे। तालाब में नहाने के दौरान दोनों डूब गये, जिससे दोनों की मौत हो गयी। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रविवार की रात दोनों का शव गांव के तालाब से बरामद किया गया। काफी मशक्कत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रमेश सिंह की किराने की दुकान है, जैसे ही रमेश सिंह दुकान पर पहुंचे तो उनकी दोनों बेटियां जंगल की ओर चली गयी थीं। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन और गांव वाले दोनों की तलाश में जंगल की ओर गये। तालाब के पास कपड़ा देखने के बाद परिजनों को पूरे मामले पर संदेह हुआ। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की, जिसके बाद दोनों बच्चियों का शव बरामद किया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बच्चियों की मौत डूबने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Palamu Latest News Today