Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

10 प्रमोटी IAS अफसरों की पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

रांची : राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति पाये 10 अधिकारियों को पदस्थापित कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इनमें विधान चंद्र चौधरी को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग, शैलेंद्र कुमार लाल को नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम, राजीव रंजन को संयुक्त सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग, श्री रंजन को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सुनील कुमार को परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण साहिबगंज के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। विजय कुमार गुप्ता को संयुक्त सचिव पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। कृष्ण कुमार सिंह को सदस्य सचिव पिछड़े वर्ग के लिए राज्य आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है। सत्येंद्र कुमार को संयुक्त सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। रंजीत कुमार लाल को संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। मनोज कुमार रंजन को संयुक्त सचिव खान एवं भूतत्व विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

Jharkhand Promoted IAS Posting