Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

युवक ने थाने की हाजत में लगायी फां*सी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jharkhand Big Breaking News

रामगढ़ : रामगढ़ थाने के हाजत में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगा ली। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि मृतक अनिकेत उर्फ कोका चोरी की एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। बुधवार की देर रात तक उससे पूछताछ नहीं हो पायी थी। इसी बीच उसने हाजत में पुलिस द्वारा दिये गये कंबल को फाड़कर हाजत के शौचालय में आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने जब देखा कि अनिकेत 10 मिनट के बाद भी शौचालय से बाहर नहीं निकाला और आवाज देने के बाद भी उसने कोई रिस्पांस नहीं किया तो तत्काल टीम अंदर घुसी। पुलिस ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि यह खुदकुशी का मामला है। मिलोनी क्लब निवासी महेंद्र राम के पुत्र अनिकेत कुमार उर्फ कोका (19 वर्ष) को पूछताछ के लिए बुधवार की रात थाने लाया गया था। देर रात हो जाने की वजह से उससे ज्यादा पूछताछ नहीं हो पायी और उसे हाजत में रखा गया।

पुलिस के अनुसार रामगढ़ में चोरी की कई वारदातें हुई थीं। जिसमें रामगढ़ चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज भवन की वारदात शामिल है। इसी मामले की पूछताछ के लिए अनिकेत को थाने लाया गया था। अनिकेत का एक साथी विकास नगर निवासी धुकरी महतो पिता डेगा महतो को चोरी के आरोप में ही आरपीएफ पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस के अनुसार अनिकेत चोरी के मामले में पहले भी जेल गया था। कांड संख्या 308/22 में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर हो चुकी थी।

अनिकेत की मौत को लेकर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। सबसे पहले परिजन गुरुवार की सुबह जब रामगढ़ थाना पहुंचे तो उन्हें यह बताया गया कि उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह सुनकर परिजन आपा खो बैठे और उन्होंने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां भी अनिकेत से वे मिल नहीं पाये। इसके बाद उन्हें पता चला कि अनिकेत की लाश पोस्टमार्टम हाउस में पड़ी हुई है। इतना सुनने के बाद परिजनों के होश उड़ गये। अनिकेत के पिता महेंद्र राम और माता रीना देवी व उनके साथ जुटे हुए दर्जनों लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। काफी मशक्कत के बाद देर शाम अनिकेत के शव का पोस्टमार्टम हो सका। कोका के पिता महेंद्र राम और मां रीना देवी ने कहा कि चोरी की मामले में पुलिस जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए अनिकेत और विकास नगर निवासी सद्दाम हुसैन को पुलिस थाने ले गयी थी। बुधवार की रात हाजत में ही उन लोगों को रखा गया था।

संदिग्ध मौत की जांच में रांची से फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम रामगढ़ थाने पहुंची। उन्होंने सारे सैंपल कलेक्ट किये। अनिकेत को थाने के जिस हाजत में रखा गया था, वहां से फिंगरप्रिंट भी कलेक्ट किये गये हैं। इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी कर रही है।

एसपी ने बताया कि हाजत में युवक के द्वारा खुदकुशी किये जाने के बाद एनएचआरसी के पूरे नियम का अनुपालन किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जब भेजा गया तो वहां वीडियोग्राफी के साथ-साथ दंडाधिकारी की नियुक्ति भी हुई। इसके अलावा पांच सदस्य मेडिकल टीम ने युवक का पोस्टमार्टम किया है। किसी भी स्तर पर कोई गुंजाइश न रहे इसके लिए पूरी जांच टीम निष्पक्ष रूप से अपना काम कर रही है। यहां तक की मानवाधिकार आयोग की टीम भी इस पूरे मामले की जांच करेगी। एसपी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी की फिलहाल कोई संलिप्तता परिलक्षित नहीं हुई है। जांच के बाद सारी चीजें स्पष्ट हो जायेगी।

Jharkhand Big Breaking News