Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: मुख्यमंत्री को लगातार भेजे जा रहे समन के विरोध में झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस, राजभवन कूच करेंगे कार्यकर्ता

लातेहार : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से लगातार भेजे जा रहे समन के विरोध में शनिवार को झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजारटांड़ से मशाल जुलूस निकाला।

इसके माध्यम से झामुमो ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। मशाल जुलूस का नेतृत्व विधायक बैद्यनाथ राम और जिला अध्यक्ष लाल मोती लाल नाथ शाहदेव ने किया। मशाल जुलूस बाजारटांड़ से निकल कर मुख्य शहर होते हुए समाहरणालय गेट पहुंची। इस दौरान जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि केंद्र की सरकार चुनी हुई हेमंत सरकार को अस्थिर करना चाहती है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की चुनी हुई हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने में लगी है। भाजपा की केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है। गैर बीजीपी शासित राज्यों में ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी एजेंसियों को दमन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा अपनी राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए ऐसा कर रही है। झामुमो इसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि धूमिल करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सम्मान को ठेस पहुंचाने और चरित्र पर दाग लगाने की उनकी कोशिश को झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके विरोध में रविवार को सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता राजभवन के लिए कूच करेंगे।

इस मशाल जुलूस में विधायक बैद्यनाथ राम व जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के अलावे बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, आलोक कुमार मंटू समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

Latehar Latest News Today