पलामू: लगातार हो रही बारिश से गिरा कच्चा मकान, पति की मौत, पत्नी घायल
पलामू : जिले के हैदरनगर प्रखंड की बडंडा पंचायत के मोकहर खुर्द गांव में शुक्रवार रात बारिश में एक कच्चा मकान गिर गया, जिसके मलबे में दबने से मकान मालिक 55 वर्षीय सुरेश राम की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी तेतरी देवी घायल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार पासवान मौके पर पहुंचे और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इसी तरह बिलासपुर पंचायत के ग्राम नौडीहा टोला भदई पर वार्ड नंबर 7 में राजेश राम का घर शुक्रवार की रात बारिश से गिर गया। घटना के वक्त घर के सदस्य उसी घर में सोए हुए थे। शोर-शराबा सुनकर जुटे ग्रामीणों ने मलबे से परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाला। मुखिया राजकुमार राम व समाजसेवी सुधीर सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकारी आवास नहीं मिला था। ऐसे में स्थानीय प्रशासन से मिलकर प्रभावित परिवार को समुचित राहत व सहयोग दिलाया जायेगा।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
युवक ने की खुदकुशी
पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रांची रोड रेडमा के देवी मंडप के पास एक युवक ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना शुक्रवार देर शाम की है।
सूचना मिलने के बाद शनिवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक की पहचान इसी इलाके के रहने वाले 40 वर्षीय विनोद राम के रूप में हुई है।
Palamu Latest News Today