Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में बनी फिल्म ‘उपन्यास’ में एक साथ नजर आयेंगे मुंबई और पलामू के कलाकार

पलामू: पलामू के राहुल शुक्ला की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘उपन्यास’ शनिवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और पलामू में की गयी है।

लेखक के जीवन पर आधारित है ‘उपन्यास’

निर्देशक राहुल शुक्ला ने बताया कि फिल्म की कहानी एक ‘उपन्यास’ लेखक के जीवन पर आधारित है जो अपने लिखे किरदारों को जीवंत देखने लग जाता है। यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। रिलीज से पहले फिल्म को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भेजा गया था, जहां से इसे कई पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कलाकारों के साथ पलामू के कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर बादल मणि भी झारखंड के रहने वाले हैं। राहुल ने फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ स्टोरी, स्क्रीन प्ले और डायलॉग काम भी राहुल खुद से सम्हाला है। पलामू के संजीत प्रजापति फिल्म में आर्ट डायरेक्टर के रूप में योगदान दिया है।

राहुल ने बताया कि इस फिल्म में नदीम खान, आदित्य लाखिया जैसे मुम्बइया सितारों के साथ पलामू के रंगकर्मी सैकत चट्टोपाध्याय, अविनाश तिवारी, मुनमुन चक्रवर्ती, संजीव सिंह, संजीव तिवारी राजन, रजनीकांत सिंह, संजीव नयन आदि ने काम किया है। इसकी शूटिंग मेदिनीनगर शहर के कई जगहों के साथ दुबियाखाड़, केचकी आदि जगहों पर किया गया है।