Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
नेतरहाटपलामू प्रमंडललातेहार

नेतरहाट में होगा “नेतरहाट मानसून महोत्सव” का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, निदेशक पर्यटन ने किया स्थल का निरीक्षण

लातेहार नेतरहाट मानसून महोत्सव

लातेहार : जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में 22 सितम्बर से 22 अक्टूबर 2023 तक “नेतरहाट मानसून महोत्सव” का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर निदेशक पर्यटन अंजली यादव, उपायुक्त हिमांशु मोहन एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निदेशक पर्यटन ने बताया कि पर्यटन निदेशालय झारखण्ड के द्वारा नेतरहाट में 22 सितम्बर से 22 अक्टूबर 2023 तक नेतरहाट मानसून महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा दिनांक 22 सितम्बर 2023 को मानसून महोत्सव का शुभारम्भ किया जायेगा। मानसून महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, फ़िल्म स्क्रीनिंग, हैंडीक्राफ्ट मेला, साईक्लाथॉन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

निदेशक पर्यटन, उपायुक्त लातेहार एवं पुलिस अधीक्षक ने नेतरहाट मानसून महोत्सव के आयोजन को लेकर होटल प्रभात विहार, नेतरहाट लेक के पास निर्मित ओपन थिएटर, कोयल व्यू पॉइंट, नेतरहाट विद्यालय के मैदान एवं टूरिस्ट इंफॉरमेशन सेंटर का निरीक्षण किया।

इस क्रम में उपायुक्त हिमांशु मोहन ने कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण, ट्रैफिक नियंत्रण, कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

मौके पर कुमार आशीष उप निदेशक पीटीआर, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांश, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

लातेहार नेतरहाट मानसून महोत्सव