Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जिला परिषद् उपाध्यक्ष ने किया चंदवा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, छात्राओं से सुनीं समस्यायें

लातेहार : जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने आज चंदवा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा उपस्थित वार्डेन, शिक्षिकाओं व छात्राओं से विद्यालय के संबंध में पूछताछ की गयी। रसोई, छात्रावास, खाने-पीने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर छात्राओं की समस्यायें जानीं। उन्होंने कक्षा में छात्राओं को संस्कृत और गणित भी पढ़ाया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर वार्डेन द्वारा बताया गया कि विद्यालय में गणित के शिक्षक एवं जलापूर्ति की समस्या है। वाटर पंप खराब स्थिति में है। उपाध्यक्ष ने तुरंत पीएचडी इंजीनियर से बात की और उन्हें आज ही इसे ठीक करने का निर्देश दिया। गणित के शिक्षक के लिए उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर उपायुक्त से चर्चा की जायेगी और शीघ्र ही शिक्षक की व्यवस्था की जायेगी।

निरीक्षण से उपाध्यक्ष संतुष्ट दिखे और विद्यालय की साफ-सफाई की सराहना की। स्कूल की छात्रायें उपाध्यक्ष से मिलकर काफी खुश दिखीं और अनुरोध किया कि आप दोबारा स्कूल आयें। इस पर उपाध्यक्ष ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि मैं आपसे मिलने बार-बार आउंगी।

Latehar Latest News Today