Breaking :
||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश
Friday, May 10, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में पीडीएस दुकान पर हंगामा करने आरोप में तीन नामजद समेत 50 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज समेत तीन खबरें

शिल्पा/सतबरवा

पलामू : जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत धुटूआ गांव में एसएचजी संचालित ए समूह पीडीएस दुकान पर हंगामा करने के आरोप में तीन नामजद समेत 50- 60 लोगों पर 13अक्टूबर की शाम नीलांबर पितांबरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि 8 अक्टूबर को दुकान पर कई लोगों ने हंगामा किया था। इस दौरान दुकान में रखा अनाज लुटकर ले जाने की शिकायत तथा दुकान का ई-पांश मशीन को क्षतिग्रस्त करने और हंगामा करके उपद्रवियों ने गोदाम में ताला लगाने की सूचना दिया गया था। जांच करने पर मामला सही पाया गया। दुकान का संचालन साबो कुंवर और गुंजी देवी समेत महिला समूह करती है।

इधर साबो ने बताया कि तोड़फोड़ के बाद अनाज लुटकर ले गये थे। दुकान के गोदाम में ताला लगा दिया और चाभी अपने साथ ले गये तथा ई-पांश मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस सम्बन्ध में नीलांबर पितांबरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह जानकारी एमओ को भी दी गयी थी।

उन्होंने बताया कि डर के वजह से थाना देर से पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव के ललन सिंह, राजाराम सिंह, सुरेंद्र राम उर्फ बबलू राम को पहचानते हैं, बाकी उनके साथ दुकान पर आए 50-60 लोगों को पहचान नहीं पायी। बीते रविवार को धुटूआ पीडीएस दुकान पर हंगामा करते वीडियो तथा फोटो वायरल भी हुई थी, जिसकी पुष्टि न्यूज़ सेंस नहीं करता है। इधर पुलिस मामले को गंभीर मानते हुए जांच पड़ताल करने में जुट गयी है।

बेटियां मां दुर्गा का होती हैं स्वरूप : विधायक रामचंद्र सिंह

सतबरवा : कांग्रेस के मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि बेटियां को माता दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा करें ताकि सभी का कामना पूर्ण हो सके। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का संकल्प लिया।

विधायक दुर्गा पूजा के प्रथम दिन पलामू के सतबरवा स्थित पीपराकला गांव में जिला पार्षद सुधा कुमारी, मुखिया पुष्पा देवी, प्रमोद यादव, उपप्रमुख कामाख्या यादव, धीरज कुमार, संजय यादव, पूजा समिति अध्यक्ष रामजवीत यादव ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान क्षमेश्वर मेहता सपत्नीक समेत सैकड़ों कलशधारी को कलश सौंपी।

इस दौरान झंडा दिखाकर जलयात्रा को रवाना किया। नवयुवक संघ सतबरवा मेन बाजार से जलयात्रा निकाली गयी। शहर भ्रमण के बाद पुनः यज्ञ मंडप पहुंचा और वहां पर विधि विधान से कलश रखकर पूजा हवन की गयी। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा,अतुल कुमार समेत कई अतिथियों ने मुख्य जजमान और उनकी पत्नी को कलश सौंपा।

अध्यक्ष संजय प्रसाद गुड्डू, राहुल दीवाना ने बताया कि रामचरितमानस महायज्ञ का 32 वां अधिवेशन प्रारंभ हो गया। पोंची, हलुमाड, रांकीखूर्द कसियाडीह, कमारु, बकोरिया, खामडीह, रजडेरवा में दुर्गा पूजा तथा यज्ञ के मौके पर कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल थे। इस दौरान बाजे- गाजे के धुन पर धार्मिक जय घोष के साथ जुलूस निकाला गया।

मौके पर जयराम मेहता, उमेश सिंह, अर्जुन मेहता, बृज कुमार मेहता, अमित कुमार साहू, शंभू उरांव, सिकंदर भुईया समेत कई लोग मौजूद थे।

यज्ञ से वातावरण शुद्ध होती और समृद्धि आती है: मुखिया कलावती

पलामू : सतबरवा प्रखंड अंतर्गत सेहरा गांव में दुर्गापूजा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी। रविवार को बाजे गाजे के धुन पर निकाली गयी कलश यात्रा का शुभांरभ बोहिता पंचायत की मुखिया कलावती देवी ने की। उन्होंने मुख्य यजमान विनय यादव सपत्नीक को कलश सौंपकर जलयात्रा का शुभारंभ किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुखिया कलावती देवी ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि आती है। धार्मिक कार्यों में सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है, तभी धार्मिक अनुष्ठान पूरा होगा। उन्होंने कहा कि माता दुर्गे शक्ति स्वरुपा है, उनका गुणगान और ध्यान लगाने से सब दुःख दर्द दूर हो जाता है। माता कल्याण की देवी है, उनके चरणों में मांगे गए वरदान हमेशा पूरा होता है।

मौके पर कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से चलकर सेहरा गांव का भ्रमण करते हुए मलय और कोइली दोमुहान नदी के तट पर पहुंचा। वहां से पूजा अर्चना के बाद कलशधारी श्रद्धालुओं ने अपने कलश में जल भरा। उसके उपरांत श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे तथा वहां पर कलश की पूजा की गयी। इसके बाद वेदिक मंत्रोच्चार के बीच परिक्रमा किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता लाल बिहारी साह, श्याम बिहारी साहू, युगेश्वर यादव, चंदन यादव, राजमुनी यादव, रामप्रवेश यादव, अरूण पाण्डेय, राजदेव राम, सरजू मोची, कलाम अंसारी, अफजल अंसारी, इजराइल अंसारी, सुनील साहू समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Palamu Satbarwa Latest News