Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

18 मार्च से नियमित रूप से चलेगी रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची : रांची से बनारस के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सामान्य परिचालन 18 मार्च से किया जायेगा। ट्रेन को 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन का ठहराव और समय निर्धारित कर दिया गया है।

ऐसे में अब ट्रेन का ठहराव गोमो और पारसनाथ में करने की मांग की गयी है। इस संबंध में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर ठहराव की अनुशंसा की है।

सांसद के प्रस्ताव पर रेल मंत्री की स्वीकृति की मुहर लग गयी तो ठहराव शुरू हो जायेगा। गोमो में ठहराव से धनबाद व आसपास के यात्री भी वंदे भारत की सवारी कर सकेंगे। ट्रेन का परिचालन गुरुवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जायेगा।

ट्रेन 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5:10 बजे खुलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत वाराणसी से शाम 4: 05 बजे खुलकर रात 11: 55 बजे रांची पहुंचेगी।

Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express