Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पांकी से JJMP का एरिया कमांडर गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

पलामू : जिले की पांकी थाना पुलिस ने ताल पंचायत के खजुरी गांव से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर प्रमोद सिंह उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। एरिया कमांडर को शुक्रवार को खजूरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। प्रमोद सिंह उर्फ दीपक इन दिनों लेवी के लिए बीड़ी पत्ता ठेकेदारों और चिमनी भट्ठा मालिकों को धमकी देने में लगा हुआ था। इसी क्रम में वह घर आया, गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गयी और घर से भागने के क्रम में उसे पकड़ लिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने पांकी थाने में बताया कि प्रमोद सिंह उर्फ दीपक पिछले चार वर्षों से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन में सक्रिय था और लगातार ईंट भट्ठा मालिकों, बीड़ी पत्ता ठेकेदारों, सड़क निर्माण ठेकेदारों आदि पर लेवी वसूलने का दबाव बना रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर पांकी थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी और खजुरी स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि 13 दिसंबर 2021 को जेजेएमपी का जोनल कमांडर विकास लोहरा अपने दस्ते के साथ पांकी थाना क्षेत्र के खजुरी में बुधराम के घर के पास बैठक कर रहा था। इसमें प्रमोद सिंह उर्फ दीपक भी शामिल था। गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी और जेजेएमपी के सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन विकास और प्रमोद मौके से भाग गये। तब से पुलिस लगातार प्रमोद की तलाश में जुटी हुई थी।